गिरडीह, जनवरी 9 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के महुआटांड़ गांव में गुरुवार को एक नीलगाय मृत अवस्था में पाई गई। बताया गया कि जंगल से नीलगाय भटक कर महुआटांड़ गांव पहुंची जहां पर किसी कारण से उसकी मौत हो गई। नीलगाय की मौत की खबर मिलने पर तिसरी पुलिस व वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची। वहीं आस-पास गांव से भारी संख्या में महिला व पुरुष मृत नीलगाय को देखने उमड़ पड़ी। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोग नीलगाय की मौत को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे थे। इधर वन विभाग और पुलिस नीलगाय के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। वन विभाग के कर्मियों द्वारा नीलगाय के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...