समस्तीपुर, दिसम्बर 18 -- ताजपुर। ताजपुर बाजार के वार्ड 12 में बुधवार को जमुआरी नदी पुलिया के नीचे कचरा फेंकने वाले स्थान में कार्टून में बंद एक मृत नवजात शिशु पाया गया। उसे देखने को लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृत नवजात शिशु के नाल भी नहीं कटे थे। आशंका है कि किसी ने भ्रूण हत्या कर मृत नवजात शिशु को चोरी छिपे कार्टून में बंद कर पुलिया के पास ले जाकर गड्ढे में फेंक दिया होगा। ताकि किसी की नजर उसपर न पड़े। स्थानीय सूचना पर पुलिस ने वहां पर पहुंच मृत नवजात शिशु को कार्टून समेत जब्त कर उसे समस्तीपुर भेज दिया है। इस घटना को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.