बरेली, नवम्बर 5 -- आंवला/रामनगर। तहसील कर्मचारियों ने जीवित किसान को कागजों में मृत दर्शाकर उसकी सम्मान निधि बंद करा दी। जब किसान को उसके मृत दर्शाए जाने का पता चला तो वह खुद को जीवित साबित करने के साक्ष्य लेकर अफसरों के चक्कर काट रहा है। मंगलवार को पीड़ित ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी है। ब्लॉक रामनगर के गांव अजमेर के किसान जाकिर खां की सम्मान निधि उसे मृत दर्शाकर बंदकर दी गई। किसान जीवित होने के साक्ष्य लेकर अफसरों के चक्कर काट रहा है। किसान जाकिर खां ने मंगलवार को एसडीएम विदुषी सिंह को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसे काफी समय से सम्मान निधि मिल रही थी। पिछले दिनों उसे मृत दर्शाकर उसकी सम्मान निधि बंद कर दी गई, जबकि वह जीवित है। किसान ने उसे मृतक की सूची से हटवाकर फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.