गुमला, फरवरी 20 -- गुमला। गुमला-छत्तीसगढ़ मुख्य मार्ग पर सिलम के समीप ट्रेलर में आग लगने की घटना में मृत चालक की पहचान 36 वर्षीय संतोष राम के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरपुर जिले के मोहजामा गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात गुमला-छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिलम बाईपास मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिससे ट्रेलर में भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान चालक ट्रेलर में ही फंस गया और आग की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने रात करीब एक बजे जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को मृतक के जीजा सुरेंद्र राम ने शव की पहचान की पुष्टि ...