महाराजगंज, मार्च 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने सड़क हादसे में मृत छात्रा चांदनी पटेल के घर करमहवा बुजुर्ग पहुंचे। उन्होंने मृत छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। हर संभव मदद सरकार से दिलाने का आश्वासन दिया। मंगलवार को धानी में हुए बोलेरो पलटने से तीन छात्राओं की मौत हो गई थीं और छह छात्राएं घायल हो गई थीं। इस हादसे को दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर से हर संभव मदद होगी। इसके साथ ही उन्होंने घायल छात्राओं के परिजनों से मिलकर हालचाल लिया। इस दौरान उनके साथ ग्राम प्रधान शिव प्रसाद, अवधराम चौरसिया, मंडल अध्यक्ष बृजेश चौधरी, अमित उपाध्याय, सुधीर, गयादीन चौधरी, पंकज उपाध्याय, सर्वदा मिश्रा, श्रीराम यादव, विजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.