गाजीपुर, नवम्बर 28 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। सादात रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन से कटकर बापू इंटर कालेज सादात के कक्षा 11 की छात्रा पायल राजभर की मौत हो गई थी। इस पर शोक जताते हुए विद्यालय के प्रबंधक और शिक्षकों ने शुक्रवार को दो मिनट का मौन रखकर विद्यालय बंद कर दिया। कालेज के प्रबंधक सुशील सिंह और प्रिंसपल उदयभान सिंह सहित शिक्षक/कर्मचारी नगर के वार्ड संख्या छह निवासी नन्दू राजभर के घर पहुंचे और विद्यालय में पढ़ने वाली उनकी पुत्री पायल राजभर की मौत पर दुःख व्यक्त किया और मृत छात्रा की माता इंदू देवी को सहयोग राशि प्रदान किया। इसके उपरांत सभी शिक्षक ट्रेन हादसे में बुरी तरह घायल छात्रा जिया उर्फ भोली गुप्ता के घर पहुंचे। चूंकि परिवार के सभी लोग उसे लेकर जिला अस्पताल में रहे। ऐसे में प्रधानाचार्य सहित कई शिक्षक अस्पताल पहुंचकर उसका ...