उरई, जनवरी 3 -- कालपी। महेवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गुढा खास में मृत गौवंश का वीडियो वायरल होने के बाद आनन फानन मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक तथा पंचायत सचिव ने उसको ससम्मान दफन कराया। शनिवार सुबह महेवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गुढा खास मे गौशाला में मृत गौवंश वीडियो वायरल हुआ था। मामला अधिकारियों तक पंहुचता की इससे पहले हरकत में आए पशु चिकित्सक, पंचायत सचिव‌ ने उसे सम्मान पूर्वक दफन करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...