बरेली, जनवरी 16 -- मीरगंज। हाईवे पर कुल्छा खुर्द गांव के नजदीक गत 13 जनवरी को अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश घायल हो गया। सूचना मिलने पर नगर पंचायत कर्मी उसे उठाकर नगर पंचायत की गोशाला ले गए। पशु चिकित्सक ने घायल गोवंश का उपचार किया लेकिन गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। पशु चिकित्सक ने पंचनामा की कार्रवाई की। नगर पंचायत लिपिक राजीव कुमार, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार एवं लोकेश मौर्य आदि ने गोरा लोकनाथपुर में रामगंगा किनारे मृत गोवंश को दफन कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...