हमीरपुर, जनवरी 16 -- मौदहा, संवाददाता। सिसोलर स्थित गौशाला में सर्दी से मृत गोवंश का शव बैलगाड़ी से घसीटकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। वीडियो वायरल होने से गोशाला के जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया है। इस मामले में ग्राम प्रधान का कहना है कि वीडियो एक साल पुराना है। उधर, हिंदूवादी संगठनों ने इस वीडियो को अभी हाल का ही बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। विकासखंड के ग्राम सिसोलर स्थित गोशाला में बड़ी संख्यामें गोवंशों को संरक्षित किया गया है। इसी गोशाला का एक वीडियो मृत गोवंश को बैलगाड़ी से बांधकर घसीटे जाने का वायरल हो रहा है। चार मिनट दस सेकेंड के इस वीडियो के वायरल होते ही गोशाला के जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में दो लोग दिखाई दे रहे हैं। जो मृत गोवं...