संभल, फरवरी 7 -- चन्दौसी में शुक्रवार को दिनदहाड़े रेलवे फाटक 35बी कब्रिस्तान के पास तीन लोग मृत गाय की खाल उतार रहे थे। इस दौरान पहुंचे पशु प्रेमियों की नोकझोंक के बाद आरोपी मौका पाकर भाग गए। जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटना रोष जताया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग उठाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोवंशीय पशु का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें निमोनिया से मौत होने की बात सामने आई। अब पुलिस गाय के मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शहर के आवास विकास निवासी मोहित शर्मा पशु प्रेमी है। वह घायल जानवरों का उपचार करते हैं। मोहित शुक्रवार सुबह 11 बजे कब्रिस्तान के सामने पेट्रोल पंप के पास में एक घायल कुत्ते का उपचार करने गए थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के पास गोवंशीय पशु के व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.