नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में यमुना किनारे हुए हादसे में जान गंवाने वाले कुलदीप नैलवाल के परिवार को दिल्ली सरकार ने दस लाख रुपये की अनुग्रह सहायता प्रदान की है। गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में विधि एवं न्याय मंत्री तथा करावल नगर विधायक कपिल मिश्रा ने मृतक की पत्नी दीपा नैलवाल को यह चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के संपर्क में है और हर आवश्यक मदद तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने भरोसा दिया कि दीपा नैलवाल को जल्द ही नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी और मृतक की बेटी की शिक्षा की जिम्मेदारी वह स्वयं उठाएंगे। मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया...