लखनऊ, फरवरी 8 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मृतक किसान के फर्जी आधार कार्ड के सहारे जमीन बेचने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जालसाजी से जुड़े तीन अन्य आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। निगोहां के उदयपुर में विमला सिंह के पति अवधराज सिंह के नाम 17 विस्वा जमीन है। उनकी 16 फरवरी 2023 को मृत्यु हो गई। फर्जी आधार कार्ड के सहारे उनकी जमीन 7.20 लाख रुपये में बेच दी गई थी। जमीन खरीदने वाले जब जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो विमला सिंह को जानकारी हुई। जिसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जांच में सामने आया कि राजकुमार, ज्ञानेन्द्र , गया प्रसाद व कमल यादव ने एक युवक को मृतक अवधराज सिंह बनाकर जमीन बेची थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि नगराम थाना क्षेत्र के कनेरी निवासी हरिशंकर उर्फ शंकर किसान अवधराज सिंह बनकर जमीन बेची थी। उसने फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.