दरभंगा, फरवरी 15 -- गौड़ाबौराम। भाजपा विधायक सुजीत कुमार शनिवार को क्षेत्र के अखतबारा गांव पहुंचे और सड़क हादसे में मृत किशोरों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने इस घटना पर दुख जताया। विधायक ने कहा कि मृतक किशोर अंकित, विवेक व पंकज सहनी के परिजनों को हरसंभव सहायता पहुंचायी जाएगी। मालूम हो कि गत गुरुवार को बिरौल-गंडौल हाईवे पर सोनपुर ढाला के पास सड़क हादसे में अखतबारा गांव के तीन किशोरों की मौत हो गई थी। सभी किशोर 10वीं कक्षा के छात्र थे जो क्रिकेट मैच खेलकर सुपौल बाजार जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...