पलामू, फरवरी 14 -- पाटन। जमशेदपुर जिला बल में पदस्थापित आरक्षी मनोज दुबे का बुधवार को देर शाम में उनके पैतृक गांव बरडीहा में निधन हो गया। शुक्रवार को मृतक आरक्षी की दाह संस्कार किया गया। आरक्षी के अंतिम संस्कार में पुलिस मेंस एसोसिएशन पलामू के सदस्यों ने सलामी दिया एवं श्रद्धांजलि दिया। पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे, मत्री लालु उरांव, उपाध्यक्ष जयप्रकाश पुरी, संयुक्त मंत्री कृष्ण कुमार, केंद्रीय सदस्य मोहम्मद इसराइल एवं पाटन थाना प्रभारी लालजी कुमार, किशनपुर ओपी प्रभारी एसआई निलेश कुमार, एसआई नागेंद्र चौधरी आदि पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल ने सलामी दिया। मृतक आरक्षी मनोज दूबे कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित थे तथा पैतृक घर बरडीहा में रह रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.