बाराबंकी, जून 19 -- सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मजरे दौलतपुर गांव के राम प्रताप तिवारी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि कुछ लोगों ने मृतक भाई विनोद कुमार का गलत तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर फर्जी वसीयतनामा तैयार करवा लिया है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। राम प्रताप तिवारी ने शिकायती पत्र में बताया कि उनके भाई विनोद कुमार की मृत्यु 20 दिसंबर 2024 को बीमारी के कारण हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार 21 दिसंबर को गांव में किया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर साजिश रचकर मृतक की मृत्यु के एक सप्ताह बाद 27 दिसंबर 2024 को सीतापुर के बिसवां तहसील में एक फर्जी वसीयतनामा पंजीकृत कराया। इसमें किसी दूसरे व्यक्ति की फोटो लगाकर विनोद कुमार का फर्जी दस्तावेज तैयार किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.