अलीगढ़, नवम्बर 3 -- मृत्यु प्रमाण-पत्र को दर-दर भटक रहे संत इगलास, संवाददाता। प्राचीन कुमारेश्वर महादेव मंदिर पाताल खेड़िया, सहारा के महंत और बड़े पुजारी का गोलोकवास 6 सितंबर 24 को हो गया था, लेकिन उनके मृत्यु प्रमाण पत्र में पेंच फंस गया है। एडीओ पंचायत, आशा, आंगनबाड़ी और पंचायत सहायक की रिपोर्ट के बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। महंत के उत्तराधिकारी और संत महीनों से तहसील और ब्लॉक के चक्कर काट रहे हैं। उत्तराधिकारी विद्यानंद गिरि ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत में कहा कि वह श्री कुमारेश्वर महादेव मंदिर के कर्ताधर्ता रहे और 40 साल से ज्यादा समय से मोहन गिरि महाराज के उत्तराधिकारी के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। महंत के गोलोकवास के बाद उनके मृत्यु प्रमाण पत्र को आवेदन किया गया। शिकायत में कहा है कि कथित ट्रस्ट की आड़ में ब्...