कौशाम्बी, मई 10 -- प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जिम्मेदारों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। मृत्यु के महीनेभर बाद भी जवान की कड़ा धाम में ड्यूटी लगाई गई है। पोर्टल पर उसकी ऑनलाइन ड्यूटी को देखकर हर कोई हैरान है। सरायअकिल के नेवादा निवासी संतोष कुमार पुत्र विनोद कुमार पीआरडी जवान था। उसकी ड्यूटी करारी के बरैसा में स्थित कालेज में लगी थी। संतोष कुमार बीमार चल रहा था। दो मार्च को बीमारी की वजह से उसकी मृत्यु हो गई थी। इसकी जानकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी को दी गई थी। इसके बावजूद अभी तक संतोष कुमार की ड्यूटी आनलाइन चल रही है। इतना ही नहीं इस बीच करारी के बरैसा से उसकी ड्यूटी हटाकर कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र में कर दी गई। मृत्यु के बाद दो महीने से संतोष आनलाइन ड्यूटी पर है। पोर्टल पर उसकी ड्यूटी बाकायदा दिख रही है, लेकिन अभी तक उसको बाहर नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.