जौनपुर, दिसम्बर 17 -- नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मृत्युंजय महादेव मंदिर उमरछा पर मंगलवार की देर रात सुंदरकांड पाठ का समापन हुआ। राग रागिनी के साथ मानस पाठ सुन श्रोता भाव विभोर हो उठे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि सुंदरकाण्ड निष्ठा, साहस और अटूट श्रद्धा विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि प्रभु श्रीराम के प्रति सच्ची भक्ति का महायज्ञ है, जिसमें हनुमान जी के जीवन चरित्र की दिव्य गाथा का गुणगान किया जाता है। उन्होंने कहा कि रसूलपुर खुटहन के शिवा सम्राट के प्रतिभागी सस्वर गायकों ने जिस भक्ति भाव और मधुर वाणी से सुंदरकाण्ड का पाठ किया है, वह हृदय को छू लेने वाला रहा। उपाध्याय ने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत मायने नही रखती आपका समर्पण ही जीत ह...