बेगुसराय, जुलाई 14 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। केंद्र सरकार की अमृत सरोवर योजना धरातल पर दम तोड़ रही है। अमृत सरोवर के लिए चयनित पोखरों का केवल उड़ाही कार्य किया गया है जबकि राशि के आवंटन के अभाव में अमृत सरोवरों के सौंदर्यीकरण का कार्य ठप है। जानकारी के अनुसार खोदावंदपुर प्रखंड के विभिन्न अलग-अलग पंचायतों में कुल 7 अमृत सरोवर बनाने की योजना है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में बरियारपुर पूर्वी पंचायत के योगीडीह गांव के सरकारी पोखर को अमृत सरोवर बनाने की योजना की स्वीकृति मिली। इस योजना के तहत 8 लाख 62 हजार 630 रुपए की प्राक्कलित राशि से इस पोखर की उड़ाही एवं सौंदर्यीकरण, इसी पंचायत में हकरू महतो पोखर को अमृत सरोवर बनाने के लिए 4 लाख 51 हजार रुपए से उड़ाही की योजना की स्वीकृति दी गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 में बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में नागा पोखर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.