नई दिल्ली, जनवरी 8 -- डोनाल्ड ट्रंप ने 37 वर्षीय महिला की हत्या करने वाले पुलिस अधिकारी का बचाव किया है। बुधवार को मिनियापोलिस में हुई इस घटना में इमिग्रेशन एंड कस्टमस एनफोर्समेंट के अधिकारी ने एक गाड़ी में जा रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि इसके लिए महिला ही जिम्मेदार थी। वह अधिकारी को कुचलने वाली थी। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप से जब पूछा गया कि कौन सी स्थिति में एक आम नागरिक पर गोली चलाना सही माना गया है। इस पर राष्ट्रपति ने कहा, "उसका व्यवहार बेहद खराब था। वह अधिकारी को कुचलने की कोशिश कर रही थी।" बाद में राष्ट्रपति ने घटना का वीडियो फुटेज भी मीडिया को दिखाया। हालांकि, वीडियो चलाने के पहले उन्होंने इस मामले की गंभीरता को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, "महिला का ...