रामगढ़, जनवरी 7 -- केदला, निज प्रतिनिधि। लइयो निवासी सुनिल मिश्रा ने श्रम मंत्रालय एवं प्रधान मंत्री कार्यालय को युकोवयू के परेज शाखा सचिव सह सीसीएल हजारीबाग क्षेत्रीय सेफ्टी बोर्ड के मेंबर सीसीएलकर्मी स्वर्गीय युगल महतो के फटल एक्सीडेंट के केश को निष्पक्ष जांच के लिए आवेदन दिया था। आवेदन पर संज्ञान लेते हुए प्रधान मंत्री कार्यालय ने इस मामले की जांच हेतू महानिदेशालय कारखाना सलाह सेवा और श्रम संस्थान (डीजीएफएसएएलआई) को हसतांत्रित किया है। डीजीएफएसएएलआई डिवीजन ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस दुर्घटना की जांच के लिए रिजनल लेबर इंस्टिचयूट कोलकाता को सौपा है। इस मामले की गंभीरता को समझते हुए छह जनवरी को लेबर इंस्टिचयूट कोलकता ने लखपत सिंह चौधरी संयुक्त सचिव कोयला को जांच के लिए हसतांत्रित किया है। बता दें कि पिछले दिनों सीसीएल की परेज ईस्ट प्रो...