नोएडा, दिसम्बर 5 -- फॉलोअप नगला गांव में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी थी इस हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई थी ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जेवर में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मरने वाले चार श्रमिकों के परिजनों को गुरुवार को श्रम विभाग ने सहायता राशि दी। प्रत्येक आश्रित परिवार के बैंक खातों में एक लाख 25 हजार रुपये की राशि स्थानांतरित कर दी गई। सहायक श्रमायुक्त डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि बीते 19 नवंबर को जेवर क्षेत्र के नगला गांव में निर्माणाधीन एक मकान की छत गिरने से चार श्रमिकों नदीम, कामिल, जिशान और शाकिर की मौत हो गई थी। मृतक श्रमिकों के आश्रितों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड लखनऊ द्वारा संचालित निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रत्येक आ...