गढ़वा, फरवरी 9 -- कांडी, प्रतिनिधि। थानांतर्गत खुटहेरिया पंचायत की मुखिया अनिता देवी के पति व शिक्षक विनोद राम का पार्थिव शरीर को रविवार को अंतिम दर्शन के लिए खुटहेरिया पंचायत भवन पर लाया गया। वहां पर पंचायत के लोग पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। सभी की आंखें नम थी। सभी लोग स्तब्ध थे। उप मुखिया आतिश कुमार सिंह के अलावे अन्य लोगों ने शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किए। वहां पर उपस्थित महिलाएं दहाड़ मार कर रो रही थीं। उपस्थित लोगों ने दिवंगत शिक्षक व मुखिया पति विनोद राम को मिलनसार, मृदुभाषी और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताते हुए कहा कि खुटहेरिया पंचायत ने अपना एक सच्चा सपूत को खो दिया है। वह सच्चे सिपाही व लोगों के सुख - दुख के साथी थे। मालूम हो कि शिक्षक विनोद की मृत्यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.