गढ़वा, नवम्बर 6 -- केतार, प्रतिनिधि। ताली गांव निवासी सहायक अध्यापक भृगुण नारायण सिंह के श्राद्ध कार्य के लिए प्रखंड के शिक्षकों ने 43 हजार 140 रुपए की राशि जमा कर गुरुवार को उनकी पत्नी सुनीता देवी को सौंपा। पारा शिक्षक संघ के दीनानाथ मेहता उनकी मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढ़स बंधाया। साथ ही उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर देवेंद्र कुमार, दिनेश प्रजापति, कुंडल सिंह, संतोष कुमार, देवेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, सुचून साह, बैकुंठ साह, बिनोद पाल, विजय सिंह सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.