लातेहार, जनवरी 5 -- छिपादोहर प्रतिनिधि। रविवार को छिपादोहर में जंगली हाथी के हमले में हुई वीरेंद्र कोरवा की मौत के बाद वन विभाग हरकत में आया है। मृतक के परिजनों को तत्काल राहत देते हुए वन विभाग की ओर से 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि छिपादोहर पूर्वी प्रक्षेत्र के रेंजर अजय टोप्पो ने मौके पर ही परिजनों को सौंपी। सहायता राशि वितरण के दौरान जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह, थाना प्रभारी यकीन अंसारी, प्रभारी वनपाल राम कश्यप सहित कई वनकर्मी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। रेंजर अजय टोप्पो ने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार मुआवजे की शेष राशि भी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी और वन विभाग की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। इधर घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.