नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली। रेलवे के दिल्ली मंडल में ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत राकेश कुमार की दुर्घटना में हुई मौत के चलते उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया। रेलवे सैलरी पैकेज योजना के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने यह एक करोड़ रुपये की इंश्योरेंस राशि का भुगतान किया है। मृतक के परिवार में उनकी विधवा और तीन छोटी बेटियां हैं। उनकी विधवा को अनुकंपा के आधार पर सोमवार को डीआरएम पुष्पेश रमण त्रिपाठी ने नियुक्ति पत्र भी सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.