बेगुसराय, जनवरी 2 -- बीहट। पिछले 23 दिसंबर को कार्य के दौरान गिरने से हुई राजवाड़ा निवासी अर्जुन साह की मौत के बाद तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। तेघड़ा विधायक ने मोबाइल से बरौनी बीडीओ से बात कर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वार्ड पार्षद दीपक मिश्र ने बताया कि राजवाड़ा के अर्जुन साह राजमिस्त्री का काम करते थे। गत 23 दिसंबर को जयपुर में काम करने के दौरान गिरने से उनकी मौत हो गई थी। वार्ड पार्षद ने बताया कि मृतक की बेटी की शादी होने वाली थी। घर के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे लेकिन इसी बीच अर्जुन साह की मौत से परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ सा टूट पड़ा। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...