गढ़वा, मार्च 18 -- गढ़वा। सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि मेराल थाना क्षेत्र के औरेया गांव निवासी मृतक मजदूर रवि कुमार चौधरी की मौत रूस में हो गई। उसकी सूचना मिलते ही शव पैतृक गांव लाने के लिए पहल शुरू कर दिया गया है। सांसद ने कहा कि मॉस्को दूतावास ने सूचित किया है कि रवि कुमार चौधरी इस्टा कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम कर रहे थे। कंपनी ने उनकी पत्नी को 14 मार्च को उनकी मृत्यु के बारे में सूचित किया। दूतावास उनके परिवार और कंपनी द्वारा नियुक्त एजेंट के संपर्क में है। कंपनी उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर रही है। मृतक रवि के पार्थिव शरीर को चेरेपोवेट्स से मॉस्को लाया जाएगा। मजदूर की मृत्यु के पंजीकरण के लिए एजेंट सभी कागजातों के साथ 19 मार्च को दूतावास का दौरा करेगा। 20 मार्च को पार्थिव शरीर भारत आने की उम्मीद है। दूतावास स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.