मैनपुरी, फरवरी 5 -- शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मृतक भाई के स्थान पर युवक लेखपाल बन गया। लेखपाल भर्ती की परीक्षा देने के बाद युवक ने जहर खाकर जान दे दी थी। उसकी मौत के बाद जब ज्वाइनिंग लेटर घर पहुंचा तो मृतक के भाई ने षडयंत्र रच दिया। युवक ने भाई के स्थान पर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और लेखपाल की नौकरी हासिल कर ली। लेखपाल बने युवक ने सच्चाई सामने आने के डर से अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत डीएम से की है। मामला शहर के मोहल्ला हंसनगर निवासी अखिलेश कुमार से जुड़ा है। जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के ग्राम विरिया निवासी सुबीना देवी पुत्री विश्राम सिंह की शादी हंसनगर निवासी अखिलेश कुमार पुत्र सुरजन कुमार से हुई थी। सुबीना देवी ने डीएम से शिकायत कर बताया कि 11 फरवरी 2016 की र...