संभल, फरवरी 5 -- पंचायत मतदाता सूची के कार्य में लगे बीएलओ बृजपाल सिंह की ब्रेन हेमरेज से हुई मृत्यु के बाद प्रशासन हरकत में आया। बुधवार शाम एसडीएम आशुतोष तिवारी, नायब तहसीलदार सतेंद्र चाहर और पुलिस बल के साथ कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर डाल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। 53 वर्षीय बृजपाल सिंह पुत्र होरीलाल सिंह गांव के प्राथमिक विद्यालय में वर्ष 2002 से शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे और पंचायत मतदाता सूची के कार्य में बीएलओ की ड्यूटी निभा रहे थे। 25 जनवरी की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चन्दौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया। नौ दिन उपचार के बाद सोमवार रात उनकी मृत्यु हो गई। मंगलवार को परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर ...