हापुड़, फरवरी 15 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर ट्रैक्टर और बस की शनिवार की रात को भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई थी और कई यात्री घायल हो गए थे। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा निवासी गुड्डू सैनी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसके बड़े भाई धर्मपाल सैनी कुचेसर रोड चौपला से नोएडा के लिय बस चलाते है । 14 फरवरी को उसका भाई धर्मपाल बस के सवारी लेकर सुबह के समय नोएडा गए थे और शाम को नोएडा से बस में सवारी लेकर कुचेसर चौपला लौट रहे थे। जैसे ही वह पुराना दिल्ली रोड पर उपेडा फलाई ओवर के ऊपर पहुंचे तो राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर ज उसका चालक जा रहा था। ट्रैक्टर चाल...