रामपुर, फरवरी 5 -- बिलासपुर। सपा नेताओं ने तहसील पहुंचकर जीवित मतदाताओं को मृतक बताकर उनके वोट काटे जाने का विरोध जताया और जांच व कार्रवाई की मांग की। इन नेताओं ने एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार शिव कुमार शर्मा को ग्रामीणों का एक ज्ञापन और 22 जीवित व मौजूद वोटरों के प्रमाण भी सौंपे। गुरुवार को वरिष्ठ सपा नेता अमरजीत सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में कई सपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा। वहां एसडीएम अरुण कुमार मौजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में सपा नेताओं ने तहसीलदार शिव कुमार शर्मा से मुलाकात की और उन्हें ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही 22 मतदाताओं को जीवित व मौजूद बताकर प्रमाण के तौर पर उनके द्वारा भरे गए गणना फॉर्म भी दिए। सपा नेता अमरजीत ने तहसीलदार को बताया कि केमरी उपनगर में बड़ी संख्या में जीवित व मौजूद मत...