लखनऊ, मार्च 20 -- मृतक पिता की पेंशन के लिए ट्रेजरी में किराए का पिता लेकर पहुंचने वाले के खिलाफ भी अब कार्यवाही होगी। मामला पकड़े जाने के बाद नगर निगम से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में भी कार्यवाही शुरू हो गई है। मृतक के बेटे ने गलत दस्तावेज लगाकर नगर निगम से 25 फरवरी को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया था। जांच में इसके दस्तावेज सही नहीं मिले हैं। भैरव मुक्ति धाम तेलीबाग से दाह संस्कार की पर्ची बनी दिखाकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया गया। कुछ लोगों ने गवाही भी की थी। क्योंकि नगर निगम ने इस भैरव मुक्ति धाम में किसी को दाह संस्कार के लिए अधिकृत नहीं किया है। और न ही नगर निगम का कोई कर्मचारी यहां तैनात है। ऐसे में इस मामले में दाह संस्कार की पर्ची बनाने वाले पण्डे को भी नोटिस जारी कर दी गई है। रिटायर कर्मी के 17 नवंबर 2024 को मृत्यु होने ...