चतरा, दिसम्बर 30 -- लावालौंग प्रतिनिधि कुंदा के गेंदरा गांव में मारे गये देवेंद्र गंझु और चुरामण गंझु का मंगलवार को लावालौंग गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक देवेंद्र लावालौंग थाना क्षेत्र नावाडीह गांव कर रहने वाला था, वहीं चुरामण गंझु लावालौंग थाना क्षेत्र के पुरनाडीह गांव का रहने वाला था। दोनों के परिजनों ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस से प्राप्त किया और गांव लाया। शव के गांव में आते ही परिजन दहाड़े मार मारकर रोने लगे। इस संबंध में लावालौंग थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि देवेंद्र गंझु के विरुद्ध लावालौंग थाना में तीन मामले दर्ज हैं, जबकि जिले के विभिन्न थानों में 36 मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...