रुद्रपुर, जनवरी 27 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम बन्नाखेड़ा में खनन कारोबारी ने जिस देसी तमंचे से अपनी जान ली थी, उसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मृतक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल की ओर से यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि खनन कारोबारी के पास यह तमंचा कहां से आया। बीते रविवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बन्नाखेड़ा में खनन कारोबारी 40 वर्षीय गुरजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय जोगेंद्र सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने किराए के मकान में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय परिवार के सदस्य गुरुद्वारे गए हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.