कानपुर, अगस्त 10 -- चकेरी। जाजमऊ के ओम पुरवा में एक कार के सड़क किनारे बैठे 63 वर्षीय वृद्ध को रौंदने के मामले में पुलिस ने मृतक के भांजे की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपित कार चालक को तलाश कर रही है। जाजमऊ के ओमपुरवा निवासी 63 वर्षीय कमल बीते शनिवार की देर शाम को घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद वह इलाके के एक मंदिर के पास सड़क किनारे बैठे थे। तभी एक कार उन्हें रौंदती हुई निकल गई। जिससे कमल की मौत हो गई थी। वहीं घटना के बाद कमल के भांजे अमन राजपूत की तहरीर पर आरोपित अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें एक तेज रफ्तार कार कमल को टक्कर मारते दिख रही है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर फुटेज की मदद से आरोपित कार चालक की तलाश की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.