पाकुड़, मार्च 7 -- महेशपुर, एसं। थाना क्षेत्र के शहरग्राम गांव के समीप बीते बुधवार को हुई ट्रैक्टर दुर्घटना मामले में मृतक के पुत्र मुकेश कुमार साहा ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जूट गयी है। जानकारी के अनुसार घटना के दिन मृतक प्रेमलाल साहा अपने साइकिल से दूध लेकर शहरग्राम स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचे ही थे, कि इसी दौरान महेशपुर की तरफ से ट्रैक्टर संख्या जेएच 17यु 4617 के चालक तेजी एवं लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए तथा अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसी मामले में पुत्र ने आरोपी चालक कुर्बान शेख के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर केस दर्ज किया है। पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर घटना की छानबीन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.