उन्नाव, फरवरी 21 -- उन्नाव। ग्राम हड़हा निवासी नन्हेलाल सोनकर (55) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। रविवार को प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव की अगुवाई में मृतक के परिवार से मिला। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहायता के रूप में मृतक की पत्नी को 50 हज़ार रुपए की चेक प्रदान की। भविष्य में हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। घरवालों ने हत्या की आंशका जताई, जिसपर कहा कि इस घटना में संलिप्त कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। घटना को लेकर जनपद के उच्चाधिकारियों से बात कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने का काम करेंगे। उनके साथ विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, डॉ. आंचल सोनकर, युवजन सभा प्रदेश सचिव नितिन पटेल, जिला महामंत्री हेमंत पाल, जिला उपाध्यक्ष हाजी सैय्यद इरफान आदि मौजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.