रांची, मार्च 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। हेसल टोल गेट के पास शुक्रवार को सड़क दुघर्टना में चिलदाग निवासी बेलाल अंसारी की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को हेसल टोल गेट के सामने प्रदर्शन किया। शनिवार को बेलाल अंसारी की मिट्टी से पहले ग्रामीण एकत्रित होकर घटनास्थल पहुंचे और घटना का जिम्मेवार टोल प्लाजा प्रबंधन को ठहराते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और 10 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के लिए टोल प्रबंधन जिम्मेदार है। टोल प्लाजा के आगे और पीछे गति अवरोधक और बंटवारा पट्टी रहने से यह दुर्घटना नहीं होती। हंगामा के दौरान टोल वसूली फ्री कर दी गई। प्रदर्शन की सूचना पर अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। किसी अनहोनी को देखते हुए प्रशासन ने जिला पुलिस बल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.