गिरडीह, फरवरी 19 -- केंद्रीय बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार देर शाम मृतक दीपक यादव के परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाते हुए कहा कि इस घटना में शामिल दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन को मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच करने का निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे स्वयं मामले की मॉनिटरिंग करेंगी परिजनों से मुलाकात के दौरान मंत्री ने उनकी पीड़ा सुनी और हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.