नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस ने जनकपुरी क्षेत्र में जल बोर्ड की ओर से किए गड्ढे में हुई युवक की मौत मामले में सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि सरकारी विभाग की लापरवाही के चलते यह मौत हुई है। इसलिए युवक के परिजनों को तुरंत एक करोड़ का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने इस मामले में मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। यादव ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते हुई युवक की मौत की जिम्मेदारी भाजपा सरकार को लेनी चाहिए। पिछले महीने नोएडा में हुई ऐसी ही एक घटना में युवक की मौत हो गई थी। लेकिन, उस घटना से दिल्ली सरकार ने सबक नहीं लिया और मानक लागू करने के लिए सिर्फ दस्तावेजों में खानापूर्ति की। पिछले एक साल में भाजपा सरकार बार-बार गड्ढों को भरने और दिल्ली जल बोर्ड के लिए करोड़ों रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.