बस्ती, जनवरी 30 -- बस्ती। विकास खंड कुदरहा के ग्राम पंचायत बगही में 10 वर्ष पहले मृत व्यक्ति के नाम पर मनरेगा मजदूरी भेजने के मामले में विभाग ने बीडीओ समेत 10 कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की है। यह कार्रवाई डीसी मनरेगा संजय शर्मा के निर्देश पर हुई। मृतक व्यक्ति के नाम पर मस्टररोल निकालने और हाजिरी लगाने वाले रोजगार सेवक को बर्खास्त कर दिया गया है। तीन पंचायत सचिव, दो तकनीकी सहायक, दो कम्प्यूटर ऑपरेटर और ब्लॉक के लेखाकार के विरूद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। कुदरहा के बगही में दुक्खी पुत्र निद्दू की 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। लेकिन दुक्खी मनरेगा जॉबकार्ड में जिंदा रहे। उनके नाम पर मस्टररोल निकलता रहा। मस्टररोल के सापेक्ष दुक्खी काम करते रहे। उनके नाम पर मजदूरी भी भेजी जाती रही। पिछले 2021 से 2025 के बीच दुक्खी के नाम पर 54 हजार रुपये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.