शामली, जनवरी 10 -- कैराना। खाताधारक की मौत के बाद बैंक से चेकबुक जारी होने और खाते से प्रधानमंत्री आवास योजना की कुल 1.77 लाख रुपये की राशि फर्जी तरीके से निकालने का मामला सामने आया है। मृतक के पुत्र ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला दरबारकलां निवासी इनाम ने थाना समाधान दिवस में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता इस्लामुद्दीन ने वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास हेतु आवेदन किया था। लेकिन, 29 मार्च 2020 को उसके पिता की मृत्यु हो गई। इसके बावजूद पंजाब नेशनल बैंक ने 11 जून 2020 को मृतक के नाम पर चेकबुक जारी कर दी। इसी बीच खाते में योजना की पहली किस्त के रुप में 1,27,819 रुपये जमा हुए थे। महज तीन सप्ताह बाद चार जुलाई 2020 को नगर के एक व्यक्ति ने चेक काटकर 1,30,000 रुपये निकाल लिए। बाद में पांच मार्च 2021 को दूसरी किस्त ...