बलरामपुर, फरवरी 6 -- बलरामपुर । कार हादसे में पंचायत सहायक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी ममता सूचना पाते ही बदहवास हो गई। मृतक के डेढ़ वर्षीय पुत्री, छोटे भाई आलोक, मां रेखा देवी व पिता महादेव का रो-रोकर बुरा हाल है। हर कोई घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहा था। लोग मृतक के परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। अभी कुछ साल पहले ही सौरभ की शादी हुई थी। शादी के बाद उसे एक बेटी थी। बेटी अभी सिर्फ डेढ़ साल की है। वह पिता की मौत से अंजान है। पत्नी ममता रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी। यह हृदय विदारक घटना से हर कोई सहमा दिखाई पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.