देवघर, जनवरी 17 -- देवघर। झारखंड ग्रामीण बैंक की बुढ़ई शाखा में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के तहत दुर्घटना में मृत ग्राहक के आश्रित को बीस लाख रुपये का चेक सौंपा गया। यह सहायता राशि दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत दी गई, जिससे पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिल सका। जानकारी के अनुसार, बुढ़ई शाखा के ग्राहक दशरथ राम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वे एसबीआई जनरल इंश्योरेंस से आच्छादित थे। बीमा दावा स्वीकृत होने के बाद उनके आश्रित बेबी देवी को बीस लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान झारखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रुपेश कुमार ने उपस्थित ग्राहकों और खाताधारकों को संबोधित करते हुए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना या आकस्मि...