दुमका, दिसम्बर 19 -- जामा। इंडियन बैंक की लक्ष्मीपुर शाखा स्थित जामा में शुक्रवार को शाखा प्रबंधक सुमित कुमार पंडित के द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतिका के आश्रित भदाई मरांडी को 2 लाख का चेक सौंपा। मृतक स्टेनशिला मुर्मू का बिगत 4 जून को बीमारी के कारण देहांत हो गया था। जो जामा प्रखंड के सिमरा पंचायत के बांसजोरा गांव के निवासी थी। प्रबंधक ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व प्रमिला ने शाखा में 436 रुपए भुगतान कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था। उसके 4 वर्ष बाद उसकी मौत हो गयी। इसके बाद परिजनों ने मुआवजा राशि के लिए बैंक से संपर्क किया। जिस पर बैंक प्रबंधन विभागीय प्रक्रिया पूरी कर मृतक के आश्रित को दो लाख की राशि का चेक सौंपा। मौके पर शाखा प्रबंधक सुमित कुमार पंडित, सहायक प्रबंधक आशालता सोरेन, मृ...