अल्मोड़ा, दिसम्बर 23 -- डीएम अंशुल सिंह ने बयान जारी किया है। कहना है कि 24 अक्तूबर को घौलछीना-शेराघाट मोटर मार्ग के लिंगुड़ता के समीप हुई दुर्घटना में महिपाल सिंह निवासी जमराड़ी की मौत हुई थी। उत्तराखण्ड परिवहन दुर्घटना राहत निधि से मृतक के आश्रितों के लिए दो लाख रुपये की मुआवजा राशि तहसीलदार सदर को निर्गत करा दी है। आश्रितों को जल्द चेक दे दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...