समस्तीपुर, जनवरी 7 -- सरारंजन। घटना के बाद मृतक की बहू राधा देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया। इसमें गांव के शराब धंधेबाज अरविंद कुमार साह उर्फ बंठा पर जहरीली शराब बेचने का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि शराब की बोतलों पर टेट्रा पैक अंकित था और वह छह माह पहले ही एक्सपायर हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपित धंधेबाज फरार है। सूचना मिलने पर एएसपी संजय कुमार पांडेय, एसडीओ दिलीप कुमार, सीओ निशांत कुमार एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच की। एएसपी ने बताया कि पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए एफएसएल टीम गठित की गई है। चिकित्सकीय रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.