सुल्तानपुर, दिसम्बर 7 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर (धरमपुर) गांव में भूमि विवाद में चार पहिया वाहन से रौंदे जाने से घायल हुए वीरेंद्र नारायण तिवारी का रविवार को दियरा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में स्वजनों की आंखें नम रहीं और गांव में शोक की लहर व्याप्त रही। गौरतलब है कि एक दिसंबर को हुई इस घटना में वीरेंद्र नारायण तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर रात शव गांव पहुंचा। जहां स्वजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं परिजनों को ढांढस बंधाना मुश्किल हो गया। रविवार को शव को अंतिम संस्कार के लिए दियरा घाट ले जाया गया, जहा...