मधेपुरा, फरवरी 9 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। सड़क हादसे में मौत का शिकार हुआ सौरभ कुमार (23) की मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों के बीच चीख- पुकार मच गयी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को दोपहर में मृतक का शव पैतृक गांव रेशना पंचायत के वार्ड 10 डेफरा लाया गया। मृतक का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के विलाप से लोगों की आंखें भी नम हो गयीं। मृतक के पिता रामचंद्र यादव जवान बेटे की मौत से बदहवास हो गए। मृतक की मां की वर्षों पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा है। छोटा भाई सुशांत फिलहाल इंटर की परीक्षा दे रहा है। हादसे के बारे में लोगों ने कहा कि मृतक बाइक पर सवार होकर सोमवार को सुबह पूर्णिया जा रहा था। घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।

हिंद...